रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने वाली टोलियों और खुलेआम नशापान करने वालों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। शहर में बढ़ती अड्डाबाजी, सड़क किनारे युवकों के जमावड़े और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सदर SDO कुमार रजत ने किया।

सड़क किनारे जुटे युवकों से पूछताछ

अभियान के दौरान कई जगहों पर युवक सड़क किनारे अनावश्यक रूप से जमा मिले। प्रशासनिक टीम ने उनसे पूछताछ की और सार्वजनिक स्थलों पर अड्डाबाजी तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी। SDO कुमार रजत ने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियां दोबारा दिखीं तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। SDO ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जगहों पर नशापान, हुड़दंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिये ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील

अभियान के दौरान प्रशासन ने युवाओं से अपील की कि वे सड़क किनारे बेवजह समय बिताने के बजाय सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें। प्रशासन का मानना है कि युवा अगर सही दिशा में आगे बढ़ें, तो समाज और शहर दोनों का माहौल बेहतर बन सकता है। रांची जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी, नशापान या असामाजिक गतिविधियां नजर आयें, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। इसके लिये जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी जारी है —अबुआ साथी : 9430328080

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

इसे भी पढ़ें : नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

इसे भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

इसे भी पढ़ें : काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

इसे भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...