कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से सोमवार को वर्चुअल मुलाकात की इस दौरान पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेता सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी तरह मैं भी आपसे मिलने का इंतजार कर रहा था। कोरोना की वजह से हमारी वर्चुअल मुलाकात हो रही है।
इसे भी पढ़ें : …और इतना कहते ही पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
बच्चे नहीं होंगे गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा
बता दें कि 63 सालों में पहली बार है, जब बहादुर बच्चे गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) का हिस्सा नहीं होंगे। 1957 से यह सिलसिला लगातार चल रहा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे राजपथ पर नहीं दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें : वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने ये क्या कर डाला…(देखें वीडियो)
कोरोना काल में बच्चों के काम को पीएम ने सराहा
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने निश्चित तौर पर सभी को प्रभावित किया है। लेकिन, एक बात मैंने नोट की है कि देश के बच्चे, देश की भावी पीढ़ी ने इस महामारी से मुकाबला करने में बहुत भूमिका निभाई है। साबुन से 20 सेकेंड हाथ धुलना हो ये बात बच्चों ने सबसे पहले पकड़ी। आपने जो काम किया है, आपको जो पुरस्कार मिला है, वो इसलिए भी खास है कि आपने ये सब कोरोना काल में किया है। इतनी कम उम्र में आपके द्वारा किए काम हैरान करने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें :रेलवे के खाली क्वार्टर में बम मिलने से मचा हड़कंप और फिर…
32 बच्चों को मिला है बहादुरी पुरस्कार
इस बार ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ की विभिन्न श्रेणियों के तहत देशभर के 32 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 दिया गया है। इसमें कला और संस्कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्कार दिए हैं। नौ पुरस्कार इनोवेशन के लिए दिए गए हैं। पांच शैक्षिक उपलब्धियों के लिए, सात बच्चों को खेल श्रेणी, तीन बच्चों को बहादुरी के लिए और एक बच्चे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।






