नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार की शाम एक घर का दरवाजा खुला तो अंदर खुशियों की जगह दुख छा गया। अलमारियां टूटी थीं, सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और परिवार की बरसों की जमा पूंजी गायब हो चुकी थी। नामकुम थाना क्षेत्र के केतारीबगान रोड नंबर-6 ए में रहने वाले सेवानिवृत्त BSNL अधिकारी गोपाल सिंह के घर दिनदहाड़े हुई भीषण चोरी की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। चोर घर से करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये। कुल चोरी लगभग 16 लाख रुपये की बताई जा रही है।

मुंहजुठी की तैयारी, घर में रखे थे नगद और जेवर

परिवार में खुशी का माहौल था। 31 मई को जमशेदपुर में गोपाल सिंह की भगिनी का मुंहजुठी कार्यक्रम होना है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के लिये घर में नगद राशि और जेवर रखे गये थे। लेकिन चोरों ने शायद पहले से घर पर नजर गड़ा रखी थी।

सुबह ड्यूटी गये, शाम को लौटे तो उड़ गये होश

गोपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मोहिनी कृषि विभाग कांके में अनुबंध पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दोनों घर बंद कर ड्यूटी पर निकल गये थे। शाम करीब 7.20 बजे जब वे लौटे तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गये। अंदर का दृश्य और भी भयावह था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां और कबोर्ड टूटे हुये थे। जांच करने पर पता चला कि सारे जेवर और नगद राशि गायब है। दीपक ने बताया कि उनके पिता गोपाल सिंह और मां पहले ही जमशेदपुर जा चुके थे। दीपक और उनकी पत्नी भी एक-दो दिन बाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही चोरों ने पूरे घर को निशाना बना लिया। मौके पर नामकुम पुलिस पहुंची। कल FSL टीम को बुलाया जायेगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। कुछ लोगों का कहना था कि नामकुम में चोर-उचक्कों और अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया।

केतारीबगान में दिनदहाड़े भीषण चोरी, लाखों के जेवरात व नगद ले गए चोर

 

इसे भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

इसे भी पढ़ें : काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

इसे भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

इसे भी पढ़ें : जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...

जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक...