Home loan पर बढ़ सकती है टैक्स छूट की सीमा, Real Estate को संजीवनी की आस 

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आम जनता से लेकर इंडस्ट्री चैंबर तक इस बार यह मांग कर रहे हैं कि होम लोन  पर मिलने वाले टैक्स छूट की सीमा को और बढ़ाया जाए। जानकारों का कहना है कि होम लोन पर ब्याज में राहत बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये कर देनी चाहिए। पहले से ही मंदी की मार झेल रहे रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कोरोना ने बिल्कुल कमर तोड़कर रख दी है। इस सेक्टर को अब बजट से ही कुछ संजीवनी मिलने की आस है।

Read More : अपने पाप को छुपाने के लिए जिगरी सहेली ने ही कर दिया ये काम

सालाना 3 से 4 लाख चले जाते हैं ईएमआई में

गौरतलब है कि किसी मेट्रो शहर में टू बीएचके फ्लैट पर किसी व्यक्त‍ि के सालाना आराम से 3 से 4 लाख रुपये ईएमआई में चले जाते हैं। इंडस्ट्री चैंबर फिक्की ने तो ब्याज वाले हिस्से की छूट सीमा 2 से बढ़ाकर 10 लाख तक करने की मांग की है। इससे इस संकट के दौर में रियल एस्टेट कारोबार में कुछ जान फूंकी जा सकती है।

अभी कितनी है छूट 

अभी करीब 5 लाख रुपये के भुगतान पर टैक्स मिलती है छूट

  • इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत करीब 5 लाख रुपये तक के लोन मूलधन पुनर्भुगतान राशि पर टैक्स छूट।
  • धारा 24 बी के तहत होम लोन के ब्याज पर सालाना2 लाख रुपये तक की रकम पर टैक्स छूट।
  • धारा 80EEA के तहत 45 लाख रुपये तक के मकान पर 5 लाख रुपये की होम लोन के ब्याज अदायगी पर अतिरिक्त छूट।
  • सेक्शन 80EE के तहत पहली बार घर खरीदने वालों के लिए होम लोन की ब्याज पर 50,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट।

गौरतलब है कि जो लोग 80EE का लाभ ले रहे हैं उन्हें 80EEA का लाभ नहीं मिलता.

Read More : देखिए, कैसे IPS अनीश गुप्‍ता ने 45 लाख के इनामी संदीप की मुंह में घुसेड़ दी थी पिस्‍टल

इंडस्ट्री की क्‍या है मेन डिमांड

रियल एस्टेट से जुड़े संगठनों का कहना है कि बजट में अगर लोगों को होम लोन पर छूट, ब्याज सब्सिडी, जीएसटी कटौती, रियल एस्टेट को इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का दर्जा देने जैसे कदम उठाए गए तो यह पूरे समूचे हाउसिंग सेक्टर में तेजी लाने वाले कदम साबित हो सकते हैं. फिक्की ने भी यह मांग की है कि होम लोन पर मिलने वाले ब्याज सब्सिडी को आगे बढ़ाया जाए।

Read More : शादी से एक दिन पहले भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...