Ranchi,Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : श्रावण मास की शुरुआत के साथ ओरमांझी के महाकालेश्वर धाम, उलातु (गगारी पहाड़) में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुये। श्रद्धालु पैदल डोम नदी पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद “हर-हर महादेव”, “बोल बम”, “ताड़क बम” के जयघोष के साथ गगारी पहाड़ स्थित महाकालेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। पूरा परिसर शिवमय और भक्तिमय हो उठा।
इससे पहले रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और पूर्व विधायक रामकुमार पहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सावनी मेले का उद्घाटन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, मुख्य संरक्षक अमरनाथ चौधरी, अध्यक्ष सोनाराम मुंडा, सचिव दिलीप मेहता, पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहू, मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाइक, भाजपा नेता राजेंद्र साही, विनय महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, शशी मेहता, रांची जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, नरेंद्र सिंह, डॉ पारसनाथ महतो, रोहित साहू समुंदर पाहन, अरुण मंडल राजकिशोर साहू, सत्यम राज कुशवाहा, दिनदयाल लोहार मुण्डा विक्रांत तिवारी, शंकर महतो, अलखनाथ महतो, संतोष कुशवाहा, राजधाम साहु, नवीन साहु, राजेन्द्र महतो, आनन्द महतो, छेदी महतो, देवचरण महतो, अजित महतो, बबलू प्रकाश समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाकालेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ… देखें वीडियो#Sawan2026#KanwarYatra#HarHarMahadev#MahakaleshwarDham#RanchiNews#JharkhandNews #ormanjhi pic.twitter.com/nC11Ja41ye
— KohramLive (@KohramLive) July 31, 2026
इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को मिली बेल…
इसे भी पढ़ें : IG-DIG को मिल गये बड़े अधिकार, अब तुरंत होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में SIR का बड़ा अपडेट, 14 लाख नाम बाहर, अब…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में गूंजी गो’लियां! प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : भरत भूषण ए’नका’उंटर में गो’ली चलाने का STF जवान अरेस्ट







