Ranchi : झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के 14,02,262 मतदाता ‘अनमैप्ड’ रह गये हैं। ऐसे मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 23 मई 2026 को राज्य में 70.62 लाख मतदाता अनमैप्ड थे। 30 जून से 29 जुलाई तक चले सत्यापन अभियान के बाद यह संख्या घटकर 14.02 लाख रह गई। यानी अब भी करीब 5.3 फीसदी मतदाता अनमैप्ड श्रेणी में हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पिछली SIR मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट माना गया है। जिन मतदाताओं की पुरानी सूची से सही मैपिंग हो जायेगी और कोई तार्किक विसंगति नहीं मिलेगी, उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा। वहीं, जिनका नाम 5 अगस्त की ड्राफ्ट सूची में नहीं होगा, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नये पात्र मतदाता भी इसी प्रक्रिया के जरिये आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि नाम नहीं मिलता है, तो तय प्रक्रिया के तहत तुरंत आवेदन करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल हो सके।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में गूंजी गो’लियां! प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : भरत भूषण ए’नका’उंटर में गो’ली चलाने का STF जवान अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : श’व उठता रहा और लोग ट्रेन के नीचे-ऊपर से पार करते रहे
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले SAIL के CMD, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान







