Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। एनकाउंटर के दौरान गोली चलाने के आरोपी STF जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार देर रात तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसे दबोचा गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि अक्षय कुमार लंबे समय से पूछताछ से बच रहा था। कई बार बुलाने के बावजूद वह जांच में शामिल नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने के बाद उसकी तलाश तेज की गई और आखिरकार गिरफ्तारी हो गई। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही भरत भूषण तिवारी के घरवालों ने CM सम्राट चौधरी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। CM ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। परिवार का मानना है कि गिरफ्तारी उसी भरोसे की पहली बड़ी कड़ी है।
“पहली गोली अक्षय ने चलाई थी” : भाई का दावा
भरत भूषण के भाई चंदन तिवारी ने गिरफ्तारी के बाद बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से अक्षय कुमार को पहली गोली चलाते देखा था। चंदन का इल्जाम है कि भरत ने हथियार फेंक दिये थे। वह आत्मसमर्पण कर चुका था। इसके बावजूद उस पर फायरिंग की गई। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी यही देखा था। परिवार शुरू से इसी जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था।
17 जून का एनकाउंटर, फिर उठे कई सवाल
यहां याद दिला दें कि 17 जून को भोजपुर के बिलौटी में STF और भरत भूषण तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई थी। गोली लगने के बाद भरत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही एनकाउंटर पर सवाल उठते रहे। परिजनों का आरोप था कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उस पर गोली चलाई गई। इसी आरोप के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग लगातार होती रही। अब आरोपी जवान की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच और तेज होने के संकेत हैं।
इसे भी पढ़ें : श’व उठता रहा और लोग ट्रेन के नीचे-ऊपर से पार करते रहे
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले SAIL के CMD, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान
इसे भी पढ़ें : रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो







