Hazaribagh : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर हजारीबाग पुलिस ने बड़ा वार किया है। बड़कागांव के आराहरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 6-7 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सैयद मोहम्मद जीशान के पैर में गोली लगी। मौके से उसे समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई SP अमन कुमार को मिली पक्की सूचना के बाद गठित SIT ने की। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह कोयला क्षेत्रों में लेवी वसूली, दहशत फैलाने और नये लड़कों की भर्ती में जुटा था।
पुलिस ने पहले मो. शमशाद उर्फ साहिल और वकास हैदर को पकड़ा। फिर उनकी निशानदेही पर अरुण कुमार सिंह और रौशन मालाकार दबोचे गये। पूछताछ में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। आराहरा के बुधना घाटी पुलिया के पास दबिश के दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 23 जिंदा गोलियां और पांच मोबाइल बरामद किये गये।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे प्रिंस खान के करीबी अमन कुमार सिंह के इशारे पर गिरोह का विस्तार कर रहे थे। आराहरा 13 मील इलाके में बड़ी वारदात की तैयारी भी चल रही थी। मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत आठ से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार बदमाशों, गिरोह के फंडिंग नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग द्वारा संचालित गिरोह के साथ हुए मुठभेड़ में 05 सक्रिय अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया,मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हुआ।@JharkhandPolice @DGPJH@IGBokaro@DIGHazaribagh pic.twitter.com/fWbjvg4hIt
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) July 30, 2026
इसे भी पढ़ें : भरत भूषण ए’नका’उंटर में गो’ली चलाने का STF जवान अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : श’व उठता रहा और लोग ट्रेन के नीचे-ऊपर से पार करते रहे
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले SAIL के CMD, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान
इसे भी पढ़ें : रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…







