spot_img

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग शिक्षक अजीत साव ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर प्रकृति के नाम कर एक खूबसूरत संदेश दिया। उनकी बेटी अदिती वात्सल्या का जन्मदिन शुक्रवार को अनोखे अंदाज में मनाया गया, जहां बधाइयों के बीच धरती को भी हरियाली का उपहार मिला। बच्छई पंचायत भवन परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दो फलदार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

‘विशेष दिन को बनायें यादगार, एक पौधा जरूर लगायें’

मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव ने कहा कि जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पौधरोपण करना समाज के लिये प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि पौधे सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण की नींव रखते हैं। वहीं, हरियाली दूत के नाम से चर्चित दिनेश साव ने कहा कि प्रकृति की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने जीवन के खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगायें और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु पूजा कुमारी, समाजसेवी विवेकानंद विवेक, सुखदेव राणा, सतेंद्र यादव, उज्जल कुमार सहित अन्य लोगों ने अदिती वात्सल्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : 15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

इसे भी पढ़ें : नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

इसे भी पढ़ें : टेम्पू से गिरे मासूम को कुचला, बचाने दौड़ी मां भी ल’हूलु’हान…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, नहीं चलेगी लापरवाही…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

Ranchi : कभी झारखंड के घने जंगलों में नक्सलियों...

नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम बाजार के...

टेम्पू से गिरे मासूम को कुचला, बचाने दौड़ी मां भी ल’हूलु’हान…

Bihar : सुबह का वक्त था। मां अपने चार साल...