Kohramlive : घर वालों से परेशान होकर एक नाबालिग ने खुदकुशी की कोशिश की, मगर उसे एक युवक ने बचा लिया। खुदकुशी की कोशिश के बाद बचाने वाले से ही शुरू हो गया इश्क। मामला यूपी के गोंडा जिले का है। जिंदगी बचने के बाद लड़की लड़के से इंप्रेस हो गई। दोनों में प्यार हो गया। फिर दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हो गई। तीन साल बीत चुके थे, दोनों अभी भी नाबालिग थे। दोनों साथ रहना चाहते थे तो एक दिन घर से भागने का फैसला कर लिया, लेकिन बरेली जंक्शन पर जीआरपी के हत्थे चढ़े तो पूरा माजरा सामने आ गया। लड़के ने जीआरपी को अपनी मोहब्बत की लव स्टोरी सुनाई। इसके बाद दोनों के घर वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला
बता दें कि गोंडा में लकड़ी के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। गुरुवार की रात लड़की के फोन की लोकेशन बरेली जंक्शन पर मिली। जीआरपी को सूचना दी गई कि तत्काल प्लेटफॉर्म चेक करें। टीम नाबालिग प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई। रात में किशोर-किशोरी प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिले। पूछताछ में दोनों पहले तो गुमराह करते रहे लेकिन जब उनके फोन चेक किए गए, तो मोहब्बत की कहानी खुल गई।
लड़के ने सुनाई दिल की बात
किशोर बोला- साहब, कई साल पहले लड़की अपने परिवार वालों से तंग आकर स्टेशन पर खुदकुशी करने पहुंची थी। मैंने उसे बचा लिया। यही लड़की को मोहब्बत कर बैठा। तीन साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब शादी करना चाहते हैं। भागकर दिल्ली जा रहे थे। मैं अभी बालिग होने में थोड़ा ही छोटा हूं। लड़की अभी 13 साल की है। हालांकि लकड़े की उम्र 15 के आसपास बताई जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है, लड़का-लड़की दोनों नाबालिग हैं। परिवार वाले बरेली आ गए हैं। चाइल्ड लाइन के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : जज के हत्यारे, आखिरी हिचकी तक कटेगी जेल में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ जीते उपराष्ट्रपति चुनाव, मिले 528 वोट
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना पेपर के कोयला, DTO ने धरा 5 हाईवा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें : US ने यहां तैनात किया परमाणु एयरक्राफ्ट करियर, क्या कुछ बड़ा होने वाला है!






