spot_img
spot_img
spot_img

नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार दोपहर बीच गंगा नदी में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और नदी के बीचों-बीच आग की लपटों में चार नाव सवारों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना में कई नाव सवारों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल घायलों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

बिहार में हाल फिलहाल में ब्लास्ट की यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले बीती 24 जुलाई को छपरा जिले के खोदाईबाग गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जिले के खैरा इलाके स्थित खोदाईबाग इलाके में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। अचानक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई।  इससे नदी किनारे बनी फैक्ट्री की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह भी गया था।

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्‍डर ने खुद को मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...