चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Date:

spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी रंजिश से जुड़े मामलों को मौके पर ही सुलझाने की पहल के तहत शनिवार को चौपारण थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी समस्यायें रखीं। हजारीबाग के DC के निर्देश के आलोक में आयोजित इस थाना दिवस में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, दबंगई कर कब्जा करने, घर निर्माण में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट से जुड़े थे।

जमीन विवाद सबसे बड़ी परेशानी बनकर आया सामने

थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों ने बताया कि कई जगहों पर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ लोगों ने दबंगतापूर्वक भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की, तो कुछ ने घर निर्माण में बाधा पहुंचाने और मारपीट किये जाने की बात रखी। बनऊ निवासी बालगोविंद सिंह, भगहर के सुरेश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुये आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना दिवस के दौरान अंचल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से मौजूद रहे। शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी गई और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद और आपसी तनाव से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव, अंचल निरीक्षक शशिकांत कुमार तथा चौपारण के थानेदार पंकज कुमार मौजूद रहे। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...