spot_img
Friday, June 2, 2023
spot_img
2 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Bhavna Thakur) : ATM से चुराए गए 1 करोड़ 81 लाख रुपयों में से मोटी रकम कोलकाता के शोभा बाजार में खूब लुटाई  गई। एक से बढ़कर एक सेज सजाने वाली यानी वैश्याओं पर नोटों के बंडल खूब उड़ाये गए। नाक नक्श से सुंदर एक खूबसूरत “बला” ने जब खुद की बोली 10 हजार लगाई तो उसे 3 लाख रुपये बिना मांगे से दिए गए। खूब जमकर अय्याशी की गई। हर रोज लड़की बदलती चली गई। पर जेब में भरे नोट कम नहीं हुये। यह बातें कानों-कान शोभा बाजार के दलालों तक पहुंच गई। गोलबंद हुये दलालों ने अमित कुमार मांझी उर्फ राज और सुभाष चेल उर्फ शांतनू उर्फ बोंग को बंधक बना लिया। दोनों से कहा गया कि लगता है कही लंबा हाथ मारे हो। जितना छुपा कर रखे हो निकालो, वरना टुकड़े-टुकड़े कर नदी में बहा देंगे। किसी को कुछ भनक तक नहीं लगेगी। दोनों को खूब टॉर्चर किया गया। अचानक अमित के मुख पर सच आ गया। उसने जब मुंह खोला तो दलाल हक्के-बक्के रह गए। दोनों को फिर टॉर्चर किया जाने लगा और पूछा गया… कोथाय रेखे चो ऐतो सारा टका।

पैसों के बारे जानते ही डोल गया दलालों के मन

जैसे ही दलालों ने जाना कि सारा पैसा इनके बाड़ी यानी घर में ही है। दलालों को यह भी पता चल गया कि यह दोनों रांची के मोस्ट वांटेड है। उनका मन डोल गया। उन्हें बाई रोड रांची लाया गया। जैसे ही अमित और सुभाष के कदम रांची में पड़े यह खबर हौले से पुलिस तक पहुंच गई। बिना देर किए पुलिस मौके पर पहुंच गई और वांटेड अमित और सुभाष को दबोच लिया। वहीं दलाल पुलिस को देखते ही उल्टे पांव भागे।

दलालों के साथ थी एक खूबसूरत लड़की

सूत्रों के अनुसार दलालों के साथ एक खूबसूरत लड़की भी थी। पुलिस ने अमित के पास से 26 लाख और सुभाष के पास से 38 लाख 24 हजार यानि कुल 64 लाख 24 हजार 500 रुपये बरामद किए। अपने इकबलिया बयान में दोनों ने खुलासा किया कि बाकी पैसों का जुआ खेल गए। करीब 60 लाख रुपये सटोरिया सनोज ठाकुर को सट्टा में लगाने के लिए दिए थे। यह पैसा दुबई के सट्टा बाजार में लगा। यह काम दिल्ली में बैठे एक शख्स ने किया। सनोज का परिचय इन दोनों से अतुल शर्मा ने कराया था। इस बात का खुलासा पकड़े जाने के बाद सनोज और अतुल ने पुलिस के सामने किया था। तब पुलिस ने अतुल और सनोज ठाकुर के घर में छापामारी कर एक जगह से 5 लाख और दूसरी जगह से 1 लाख 55 हजार रुपये बरामद किए थे। गिरफ्तार अमित रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नंबर 8 में रहता है। वहीं सुभाष इसी थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी में रहता है। पहले पकड़ा गया सनोज भी चुटिया के आनंदपुर रोड नंबर 7 में रहता है। अतुल सुभाष के पास रहता है। इस बड़ी वारदात के बाद रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने सिटी एसपी अंशुमान कुमार के लीडरशिप में एक स्पेशल टीम बनाई। टीम में अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, रोहित कुमार, सुमित कुमार सिंह, सिपाही विश्वनाथ मरांडी और उपेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। गठित टीम ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की।

गौरतलब है कि राजधानी रांची के 36 ATM में पैसा डालने वाली कम्पनी का कार्यालय अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कालोनी हाऊस नम्बर 82 में है। बैंक से रुपए लेकर एटीएम में डालने के लिए कस्टोडियन के तौर पर अमित और सुभाष प्रतिनियुक्त किये गये थे। सुनें क्या बोले रांची के सिटी एसपी अंशुमान कुमार…

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्‍डर ने खुद को मारी गोली

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img