CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय समन्वय को नई दिशा देने की पहल के तहत शनिवार को CM हेमंत सोरेन से ओडिशा के मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिले से आये प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात का माहौल बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुये विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किये।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों, विकास कार्यों और आपसी समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। CM हेमंत सोरेन ने भी प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मिला बल

मयूरभंज और सुंदरगढ़ का झारखंड के कई जिलों से लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है। ऐसे में इस मुलाकात को दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सहयोग को और मजबूत करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जताई और झारखंड सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

इसे भी पढ़ें : 23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : CISF में इंस्पेक्टर से लेकर DIG तक प्रमोशन, रांची एयरपोर्ट को मिले नये डिप्टी कमांडेंट…

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...