जज के हत्यारे, आखिरी हिचकी तक कटेगी जेल में… देखें वीडियो

spot_img

Published On :

Dhanbad : धनबाद के जज उत्तम आनंद का मर्डर करने वाला टेम्पो ड्राइवर लखन वर्मा और उसका दोस्त राहुल वर्मा अब ताउम्र आखिरी हिचकी लेने तक जेल में रहेगा। एक जज की हत्या कर दोनों ने ज्यूडिशियल सिस्टम पर हमला किया। वहीं आम जनता भी यहीं चाहती थी कि दोनों को ऐसी सजा मिले कि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत करने की जुर्रत नहीं जुटा सके। CBI के विशेष अभियोजक अमित जिंदल ने कहा कि न्यायाधीश जैसे विशिष्ट पद पर बैठे शख्स की हत्या रेयर ऑफ द रेयरेस्ट प्रकृति के अपराध है। उन्होंने सजा-ए-मौत देने की मांग रखी। मारे गये जज के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी बेवा हो चुकी है। दोनों पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद CBI के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने गुनाहगार लखन वर्मा और राहुल वर्मा को ताउम्र कैद की सजा सुनाई। यह सजा शनिवार को दिन के 4 बजे के करीब सुनाई गई। जज उत्तम आनंद की बरसी के दिन यानी 28 जुलाई को इसी अदालत में लखन और राहुल को दोषी करार दिया गया था। दोनों गुनाहगारों को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मारे गये जज उत्तम आनंद के परिवार से जुड़े कुछ लोग इस सजा से संतुष्ट नहीं थे।

यहां याद दिला दें कि बीते साल 28 जुलाई 2021 की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को पीछे से ऑटो चालक ने टक्कर मार कर उनकी हत्या कर दी थी। मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा था। बाद में कोर्ट की मॉनिटरिंग में मामले की छानबीन CBI ने शुरू की। अदालत में मामले का स्पीडी ट्रायल हुआ। पांच महीने में 58 गवाहों का बयान दर्ज किया गया था। 20 अक्टूबर 2021 को CBI ने जेल में बंद ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने दावा किया है कि गुनाहगार लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा ने जानबूझकर जज उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी, जिनसे उनकी मौत हुई। कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल चला कर महज पांच माह में ही मामले की सुनवाई पूरी कर ली। इस मामले में कोर्ट ने एक साल के बाद अपना फैसला सुनाया है। गुनाहगार लखन और राहुल घटना के बाद से ही जेल में बंद है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया था।

इसे भी पढ़ें : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का डीसी ने बढ़ाया उत्‍साह

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

Weekly Horoscope ( साप्ताहिक राशिफल )