Kohramlive Desk : चीन को कंट्रोल में रखने के वास्ते अमेरिका ने एक खास परमाणु एयरक्राफ्ट करियर को ताइवान के पास तैनात कर दिया है। इस बैटलशिप में युद्ध से संबंधित सभी खासियत मौजूद है। यह निमित्ज क्लास (Nimitz Class) का एयरक्राफ्ट करियर है, जिसका नाम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूएस पैसिफिक फ्लीट कमांडल फ्लीट एडमिरल चेस्टर डब्ल्यू निमित्ज के नाम पर दिया गया था। हालांकि रोनाल्ड रीगन नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर निमित्ज क्लास में परमाणु ईंधन से संचालित होने वाले 10 एयरक्राफ्ट करियर्स हैं। इनमें रोनाल्ड रीगन सबसे नए करियर्स में से एक है। इसे 12 जुलाई 2003 को अमेरिकी नौसेना को सौंपा गया था। तब से यह लगातार सक्रिय रूप से अमेरिका के सातवें फ्लीट (US Seventh Fleet) का प्रमुख जंगी जहाज है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 1.01 लाख टन से ज्यादा और लंबाई 1092 फीट है। इस एयरक्राफ्ट करियर को दो परमाणु रिएक्टर ताकत प्रदान करते हैं।
यूएसएस रोनाल्ड रीगन की खासियत
यूएसएस रोनाल्ड रीगन (USS Ronald Reagan) में चार स्टीम टरबाइन हैं। यह 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी में चलता है। इसकी रेंज असीमित है। यह लगातार 20 से 25 साल तक चल सकता है। इस एयरक्राफ्ट करियर पर 90 फिक्स्ड विंग्स विमान और हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं। यूएसएस रोनाल्ड रीगन (USS Ronald Reagan) पर तीन तरह के घातक हथियार तैनात हैं। पहला है इवॉल्व्ड सी स्पैरो मिसाइल (Evolved Sea Sparrow Missile)। दूसरा है रोलिंग एयरफ्रेम मिसाइल (Rolling Airframe Missile) और तीसरा है क्लोज-इन वेपंस सिस्टम (CIWS)। ये तीनों हथियार हमला करके दुश्मन के टारगेट को खत्म कर सकते हैं। साथ ही दुश्मन के विमानों, ड्रोन्स, रॉकेट्स और मिसाइलों से जहाज को बचा सकते हैं। इसपर 2480 सैनिक तैनात हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्डर ने खुद को मारी गोली
इसे भी पढ़ें :25 लाख तिरंगा बांटेगी दिल्ली सरकार
इसे भी पढ़ें :लड़की के वीडियो ने खोला OYO होटल के रूम नंबर 120 का राज… देखें
इसे भी पढ़ें :NIA के हत्थे चढ़ा दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी सलीम फ्रूट, करने वाला था बड़का कांड
इसे भी पढ़ें :पढ़ी-लिखी मंजू का खेत जोतना बन गया अपशगुन, मिली सजा, ठोका जुर्माना… देखें
इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है रक्षाबंधन? 11 या 12 अगस्त को
इसे भी पढ़ें :Pearls के निवेशकों का पैसा होगा रिफंड, मोदी सरकार ने बताया- खाते में कब आएंगे पैसे
इसे भी पढ़ें :Asia Cup में रोहित शर्मा के साथ यह खिलाड़ी कर सकते है ओपनिंग : पार्थिव पटेल
इसे भी पढ़ें : अब इंडिया में सुपर लग्जरी ब्रांड बॉलेनसिएगा को बेचेगा रिलायंस




