Hazaribagh (Sunil Sahu) : दिन के उजाले में सड़कों पर बेखौफ भागते 5 हाईवा को आज पकड़ा गया। इन पर जरूरत से ज्यादा कोयला लोड है। इन पांचों हाईवा को हजारीबाग के DTO विजय कुमार ने पकड़ा। कोयला के पेपर और अन्य कागजात मांगे जाने पर हाईवा के ड्राइवर वहां से बड़े आराम से भाग निकलने में कामयाब रहे। कोयला लदे पांचों हाईवा को जब्त कर लिया गया है। इन गाड़ियों को केरेडारी थाने के हवाले कर दिया गया। DTO विजय कुमार ने बताया कि बिना पेपर के ही कोयला लदे पांचों हाईवा जा रहे थे। रूटीन चेंकिग के दौरान इन्हें रोका गया था। पेपर मांगने पर मौनी बाबा बन गये। हाईवा के ड्राइवरों से जब बाकी डिटेल मांगी गई तो वह गाड़ी छोड़ भाग निकले। DTO ने कहा कि पूरी जांच के बाद जब्त हाईवा के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। उन्हें जुर्माना ठोका जायेगा। वैसे केरेडारी पुलिस भी अपने स्तर से सबकुछ जांच पड़ताल कर रही है।
इधर, सूत्रों का कहना है कि कोयला से लदे जब्त किये गये हाईवा के मालिकों का ताल्लुकात कुछ वैसे लोगों के साथ है, जिनका नाम काली दुनिया में लिया जाता है। पुलिस ने इस बिंदु पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं, कुछ लोग जब्त हाईवा को थाने से छुड़ाने की फिराक में भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : जज के हत्यारे, आखिरी हिचकी तक कटेगी जेल में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ जीते उपराष्ट्रपति चुनाव, मिले 528 वोट
इसे भी पढ़ें : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का डीसी ने बढ़ाया उत्साह
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी







