संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण के ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल, रानीक मोड़ में चल रहा ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिये सीखने और आनंद का अनोखा मंच बन गया है। शिविर के तीसरे दिन विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का ऐसा माहौल दिखा, जहां हर बच्चा कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में नजर आया। कभी क्विज प्रतियोगिता में सवालों के जवाब गूंजे, तो कभी विज्ञान के रोचक प्रयोगों ने बच्चों की जिज्ञासा को नई उड़ान दी। वहीं रेन डांस और संगीत कार्यक्रम ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

क्विज प्रतियोगिता में चमका ग्रुप-B का जलवा

शिविर के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार समूहों में बांटा गया था। ज्ञान और त्वरित बुद्धिमत्ता की इस रोचक प्रतियोगिता में ग्रुप-B ने शानदार प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में अंश मेहता, राज जायसवाल, चांदनी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, संबित रंजन और नितिन आनंद शामिल रहे।वहीं ग्रुप-D ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में सुहानी कुमारी, रवि कुमार, प्रतीक यादव और माही कुमारी ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का संचालन अजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार एवं मीना हैम्ब्रोम ने किया।

विज्ञान प्रयोगों ने बच्चों में जगाई नई जिज्ञासा

विज्ञान शिक्षिका शीला दास द्वारा प्रस्तुत प्रयोग बच्चों के लिये सबसे आकर्षक गतिविधियों में शामिल रहे। रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। प्रधानाचार्य नन्दकिशोर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि वैज्ञानिक सोच और प्रयोगात्मक शिक्षा ही बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। उन्होंने छात्रों को हमेशा सवाल पूछने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।

रेन डांस में झूम उठा पूरा परिसर

दिन का सबसे आनंददायक पल तब आया जब रेन डांस कार्यक्रम शुरू हुआ। कृत्रिम बारिश की फुहारों के बीच बच्चे मस्ती में झूम उठे। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य और शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुये। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ खुलकर नृत्य किया और पूरे परिसर में हंसी-खुशी का माहौल छा गया। बेंजो, नाल, तबला और हारमोनियम की मधुर धुनों पर प्रस्तुत प्रेरणादायक गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित गीतों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि बच्चों को सकारात्मक संदेश भी दिया। संगीत कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें : 23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : CISF में इंस्पेक्टर से लेकर DIG तक प्रमोशन, रांची एयरपोर्ट को मिले नये डिप्टी कमांडेंट…

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...