Aurangabad (Ravi Prakash) : बिहार के औंरगाबाद में आज सरेराह सुजीत मेहता के सीने में गोली दाग दी गई। वहीं बीच बचाव करने आये चंदन मेहता को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें भी गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। सीने में दो गोलियां लगने से सुजीत मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क सुजीत की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद उनके घर और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सबसे खराब हालत पत्नी सुमन और भाई-बहनों की है। जख्मी चंदन को बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक पर सवार दो बेखौफ शूटरों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बाद में दोनों शूटर वहां से बड़े आराम से भाग निकले। यह सनसनीखेज वारदात अंबा थाना क्षेत्र के दधपा के पास हुई। मारे गये सुजीत पूर्व जिला परिषद सुमन कुमारी के पति हैं।
इस वारदात के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। सुजीत मेहता की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। एसडीपीओ गौतम शरण ओमी की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस हत्यारों की खोज में उनके हर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्डर ने खुद को मारी गोली
इसे भी पढ़ें : लड़की के वीडियो ने खोला OYO होटल के रूम नंबर 120 का राज… देखें
इसे भी पढ़ें : NIA के हत्थे चढ़ा दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी सलीम फ्रूट, करने वाला था बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : हरकत में आई खूंटी पुलिस और देखें किसे दबोच लिया…
इसे भी पढ़ें : रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : BTSC में 12 हजार से अधिक वैकेंसी, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट…



