बिरसा की धरती पर योग का उजास, मंत्री डॉ इरफान ये बोल गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”राजधानी रांची आज सुबह योग मुद्रा में झुक गईं। योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन को छूने वाली एक भारतीय विद्या है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है स्वस्थ झारखंड, इस सपने की पहली सीढ़ी है योग। जब हर गली में प्राणायाम होगा, तभी समाज में प्रगति की सांस चलेगी। राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 1000 से अधिक योग प्रशिक्षक सक्रिय हैं। छात्रों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, योग अब स्वास्थ्य योजना का आधार बन रहा है।” यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का। मौका था 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का। थीम था, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग।” मंत्री इरफान अंसारी ने खुद योग करके आमजन में विश्वास जगाया। उन्होंने कहा कि योग से ही नवझारखंड का नवसवेरा होगा। बिरसा फन पार्क की हरियाली में जब हजारों लोगों ने एक साथ ‘सूर्य नमस्कार’ किया, तो ऐसा लगा मानो झारखंड की आत्मा खुद साधना में लीन हो गई हो। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि “योग दिवस अब केवल एक दिवस नहीं, एक चेतना है, जो देश-प्रदेश को जोड़ रही है।” पूर्वी सिंहभूम और रांची में 50-बेड के धन्वंतरि आयुष अस्पताल बन रहे हैं। 10 चलंत आयुष अस्पताल होंगे। पंचकर्म केंद्र खुलेगा। आदिवासी क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाये जायेंगे, जहां परंपरा, प्रकृति और उपचार एक साथ होंगे। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी के शाही ,आयुष निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी सहित कई अन्य आला अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : देवघर AIIMS में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, जल्द ही होंगे बड़े इलाज… जानें

इसे भी पढ़ें :समंदर की लहरों संग गूंजा योग का मंत्र, PM की अगुवाई में ऐतिहासिक दृश्य

इसे भी पढ़ें :रांची के डैम पर पहरा, पानी की हर लहर पर प्रशासन…

इसे भी पढ़ें :CM बोले, अलर्ट मोड में रहे अधिकारी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :सिवान में PM ने गिनाई बिहारियों की खूबियां, क्या-क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में यहां बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 168 करोड़ की मंजूरी

इसे भी पढ़ें :इस गांव के हर घर का चूल्हा ठंडा, एक साथ 9 की उठी अ’र्थी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...