ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती नहीं बनेगी। सड़क पर घंटों खड़े रहकर ड्यूटी निभाने वाले जवानों को राहत देने के लिए रांची पुलिस ने एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की है—कूलिंग जैकेट। ट्रैफिक SP राकेश सिंह की पहल पर इस विशेष जैकेट का ट्रायल शुरू किया गया है। फिलहाल कुछ चुनिंदा ट्रैफिक जवानों को इसे उपयोग के लिए दिया गया है, ताकि इसके असर और उपयोगिता का आकलन किया जा सके। SP राकेश सिंह के मुताबिक, अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले समय में जिले के सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यह जैकेट उपलब्ध कराई जायेगी।

क्या है इस ‘कूलिंग जैकेट’ में खास?

यह कोई साधारण जैकेट नहीं है, बल्कि इसे खास तौर पर ट्रैफिक पुलिस की कठिन ड्यूटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें इन-बिल्ट फैन सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाकर शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है। जैकेट पावर बैंक से चलती है और एक बार चार्ज करने पर करीब 8 घंटे तक लगातार काम कर सकती है। साथ ही इसमें इस्तेमाल हुआ कपड़ा SPF 50 प्रोटेक्शन देता है, जिससे तेज धूप और हानिकारक UV किरणों से भी सुरक्षा मिलती है।

रात में भी सुरक्षा का ध्यान

यह जैकेट सिर्फ गर्मी से ही नहीं, बल्कि रात की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा से भी जुड़ी है। इसमें लगाये गये रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स दूर से ही जवानों की पहचान आसान बनाते हैं, जिससे सड़क पर उनकी सुरक्षा और बेहतर हो जाती है। फिलहाल रांची पुलिस ने 5 कूलिंग जैकेट का ट्रायल शुरू किया है। शुरुआती प्रतिक्रिया के आधार पर आगे बड़े स्तर पर इसे लागू करने की योजना है।

इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

इसे भी पढ़ें : कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...