Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अहम विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आये हैं। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी दुनिया के सामने मजबूती से रखी गई। इस यात्रा की सबसे खास बात रही PM मोदी द्वारा विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुखों को दिये गये पारंपरिक और हस्तनिर्मित उपहार, जो भारत की कला, संस्कृति और कारीगरी का प्रतीक हैं।
1.UAE: परंपरा और स्वाद का संगम
क्राउन प्रिंस को कोफ्तगिरी खंजर और मखाना भेंट
यूएई के क्राउन प्रिंस को कोफ्तगिरी वर्क से सजा सेरेमोनियल खंजर और मिथिला मखाना दिया गया। राजस्थान की बारीक धातु कला और बिहार की पौष्टिक पहचान ने भारतीय विरासत को वैश्विक मंच पर पेश किया।
शेखा फातिमा को कला और वस्त्र का उपहार
करीमनगर फिलिग्री बॉक्स और महेश्वरी सिल्क कपड़ा भेंट किया गया, जो भारतीय हस्तशिल्प की नाजुक कारीगरी को दर्शाता है।
राष्ट्रपति को ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग और फल
रोगन आर्ट की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग के साथ केसर आम और मेघालय अनानास भी भेंट किए गए।
2.स्वीडन: साहित्य और शांति का संदेश
प्रधानमंत्री को टैगोर और शांति निकेतन की झलक
स्वीडन के PM को शांति निकेतन मैसेंजर बैग, रवींद्रनाथ टैगोर की रचनायें, लद्दाख पश्मीना स्टोल और लोकटक चाय भेंट की गई।
क्राउन प्रिंसेस को गोंड आर्ट और किताब
गोंड पेंटिंग और “कन्वीनियेंट एक्शन: कंटिन्यूइटी फॉर चेंज” पुस्तक भेंट की गई।
3.नॉर्वे: प्रकृति और कला का मेल
PM को ऑर्किड थीम पेंटिंग और पेपरवेट
नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे को सिक्किम की ऑर्किड पेंटिंग और पेपरवेट दिया गया, जो प्रकृति और सस्टेनेबिलिटी का संदेश देता है।
रॉयल फैमिली को पारंपरिक भारतीय कला
रानी सोन्या को पाम लीफ पटचित्र और क्राउन प्रिंस को कलमकारी पेंटिंग भेंट की गई।
4.नीदरलैंड: रंगों और रत्नों की भारतीय छाप
राजा और रानी को हस्तशिल्प
राजा विलेम-अलेक्जेंडर को ब्लू पॉटरी और रानी मैक्सिमा को मीनाकारी-कुंदन ईयररिंग्स भेंट किये गये ।
नेता को मधुबनी कला
रॉब जेटेन को मछली मोटिफ वाली मधुबनी पेंटिंग दी गई।
5.इटली: संगीत और शिल्प की साझेदारी
राष्ट्रपति को भारतीय संगीत और कला का उपहार
सर्जियो मातारेला को मार्बल इनले वर्क बॉक्स और भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान कलाकारों की सीडी भेंट की गई।
FAO और अन्य देशों तक पहुंची भारतीय ‘सुपरफूड’ पहचान
FAO प्रमुख को भारत के प्रमुख चावल—बासमती, गोविंदभोग, काला नमक सहित और मिलेट बार्स भी भेंट किये गये।
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
इसे भी पढ़ें : कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों






