बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता SP आशुतोष शेखर ने की, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

बैठक में SP ने आगामी बकरीद पर्व को देखते हुये सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जाये और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये। साथ ही थाना स्तर पर जवानों को मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया गया, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने में पुलिस पूरी तरह तैयार रहे।

पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

SP ने 2023 तक के लंबित आपराधिक मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से SC/ST और POCSO मामलों की जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग

बैठक में आधुनिक पुलिसिंग पर भी जोर दिया गया। SP ने निर्देश दिया कि—

  • गश्ती टीमों की निगरानी QR कोड से की जाये
  • NAFIS सिस्टम में फिंगरप्रिंट एंट्री अनिवार्य हो
  • E-साक्ष्य और अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर एंट्री सुनिश्चित की जाये

सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर फोकस

  • SP ने बैंक और वित्तीय संस्थानों की नियमित जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिये।
  • उन्होंने ड्रंक एंड ड्राइव, आर्म्स एक्ट, NDPS, साइबर क्राइम और अन्य मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा।
  • साथ ही सड़क हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर विशेष उपाय करने के निर्देश भी दिये गये।

सभी थाना प्रभारियों को सख्त संदेश

बैठक में साफ कहा गया कि वारंट, कुर्की, सत्यापन और अन्य लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि जांच प्रभावित न हो। इस बैठक में जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

इसे भी पढ़ें : लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे होगा वोटर वेरिफिकेशन, 20 जून से झारखंड में बड़ा अभियान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...