Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के “मेरा गांव मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत हजारीबाग के चौपारण के ठूठी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगवां, परसाडीह, बेलखरा और ठूठी गांव के कुल 105 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन तथा परिसर प्रभारी डॉ. एस.के. महंता के संरक्षण में किया गया, जबकि प्रशिक्षण का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर सिंह चौहान ने किया।
शिविर के दौरान किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक उर्वरकों के महत्व, प्राकृतिक खेती की तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि अनियंत्रित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता घटती है, इसलिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करना समय की मांग है। कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. वंदना यादव, डॉ. काशीनाथ तेली और डॉ. आशा कुमारी सहित अन्य वैज्ञानिकों ने भी किसानों को तकनीकी जानकारी दी। तकनीशियन अरुण रजक ने किसानों को व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। किसानों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुये ICAR की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में FPO निदेशक दीपक कुमार, कैलाश साव और विलेज कोऑर्डिनेटर पिंटू कुमार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
इसे भी पढ़ें : कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…
इसे भी पढ़ें : लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें






