Deoghar : 21 जून की सुबह देवघर की हवा में योग दिवस की ऊर्जा के साथ एक और संजीवनी घुल गई। अब देवघर AIIMS में 24 घंटे की आपातकालीन सेवा शुरू हो गई है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने 30 बेड के आधुनिक इमरजेंसी ब्लॉक का शुभारंभ किया और कहा, “यह सिर्फ इमारत नहीं, एक जीवित संकल्प है, विकसित भारत 2047 की दिशा में एक और ठोस कदम।”
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की देन देवघर एम्स की आपातकालीन सेवा का शुभारंभ किया। विकसित भारत 2047 के संकल्प के लिए हम कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री नड्डा @JPNadda जी का आभार pic.twitter.com/q5nwDmQmvl
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 21, 2025
इमरजेंसी ब्लॉक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस
यह नया इमरजेंसी ब्लॉक पूरी तरह अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से लैस है। 30 बेड, जिनमें 20 वेंटिलेटर, ऑक्सीजन मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर और वे तमाम साधन शामिल हैं जो जीवन की डोर को फिर से मजबूती दे सकते हैं।
शुरुआत में इन मरीजों को मिलेगी राहत
छाती में दर्द, खून की उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, गंभीर जलन या गहरे घाव। अब ऐसे मरीजों को लंबे सफर नहीं करने होंगे। तीन महीनों में ट्रॉमा सेंटर और छह महीनों में ब्रेन हेमरेज व हृदय संबंधी इलाज की सुविधायें भी शुरू होने वाली हैं। AIIMS के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि जल्द ही ब्रेन सर्जरी और हार्ट स्टेंट लगाने की सुविधा भी शुरू होगी। योग दिवस के इस पावन अवसर पर, जहां शरीर को स्वस्थ रखने की बात हो रही थी, वहीं AIIMS ने जीवन बचाने का अपना संकल्प और भी सशक्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें : लालच, लूट और लोभ, 48 घंटे में 70 लाख का सोना मिला…












