Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के हुक्म पर आज अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने धुर्वा डैम एवं SDO उत्कर्ष कुमार ने कांके डैम की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धुर्वा डैम का जलस्तर 10.5 फीट नीचे (अधिकतम क्षमता 38 फीट) है, वहीं सभी फाटक बंद है और हालात काबू में है। पिछली मरम्मत ने फाटक को मजबूत बनाया है। इसी तरह कांके डैम का जलस्तर खतरे से 2 फीट नीचे है। एक फाटक खोला गया, पर पूरा नियंत्रण में है। हूटर और अलर्ट सिस्टम भी दुरुस्त किया गया। मौके पर इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर (मेंटेनेंस) मौजूद थे। हर छोटे-बड़े बिंदु पर चर्चा की गई। जलस्तर से लेकर फाटक की लोहे की चमक तक पर नजर डाली गई।
रांची के डैम पर पहरा, पानी की हर लहर पर प्रशासन…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











