रांची में बदलेगी इलाज और शिक्षा की तस्वीर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज CM हेमंत सोरेन से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के CEO अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की, इस मुलाकात में राज्य के भविष्य को लेकर गंभीर और सकारात्मक मंथन हुआ। CM हेमंत सोरेन और अनुराग बेहर के बीच रांची में बन रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और स्कूल परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे बुनियादी क्षेत्रों में राज्य सरकार और फाउंडेशन के साझा सहयोग को और मजबूत करने पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

सूत्रों की मानें तो रांची में बन रहा यह विशाल मेडिकल संस्थान आने वाले समय में सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूर्वी भारत के लिये भी स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बन सकता है। खासकर ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिये बेहतर इलाज और मेडिकल शिक्षा की नई राह खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस अहम बैठक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी और प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल भी मौजूद रहे। बैठक का माहौल बेहद सकारात्मक और विकास केंद्रित बताया गया।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी से रहस्यमय ढंग से लापता 14 साल का विवेक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 रोज मौसम का हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…

इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...

आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

Ranchi : डिजिटल इंडिया, स्मार्ट पुलिसिंग, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था,...

दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित...

इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी की मिट्टी से...

जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी प्रखंड में शिक्षा,...