Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने आज CM हेमंत सोरेन से मिले। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यह शिष्टाचार मुलाकात हुई। शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार की गंभीरता एक बार फिर इस मुलाकात के जरिये झलकती नजर आई। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुये शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी से रहस्यमय ढंग से लापता 14 साल का विवेक…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 रोज मौसम का हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…






