Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब जोड़ीराही पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गयी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी चंद्रदेव कुमार सिंह बेतरह घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी। इसी दौरान जोड़ीराही पुल के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घायल युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने बिना देर किये उसकी मदद शुरू कर दी। तुरंत NHAI एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी क्षेत्र में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घुमावदार सड़क और तेज रफ्तार अक्सर हादसों की वजह बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…
इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऊपर कटहल, नीचे करोड़ों का…
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन से बच्चे के गले से छीना था लॉकेट, ऐसे धरा गया…






