झारखंड में अगले 5 रोज मौसम का हाल… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा समेत कई जिलों में तेज बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, गिरिडीह और पाकुड़ में भी मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं। लोगों को वज्रपात के खतरे को देखते हुये खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गर्मी का असर अभी जारी रह सकता है। डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में आंशिक बादल और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और बोकारो थर्मल समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बोकारो थर्मल में सबसे ज्यादा 4.3 डिग्री की कमी देखने को मिली। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश और तेज हवा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Jharkhand Weather Report

इसे भी पढ़ें : ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…

इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें

इसे भी पढ़ें : OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी से रहस्यमय ढंग से लापता 14 साल का विवेक…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र...

ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…

Bihar : बिहार के दरभंगा में रिश्वत मांगने के...

गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…

Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ गंगा...

PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…

Ranchi : झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रहे...

जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र से एक...