Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े ग्रामीण इलाकों में एक सनसनीखेज हत्या ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। रिश्तों, भरोसे और परिवार की नींव को हिला देने वाले इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मरांग टुडू की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही चचेरे भाई ने की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सनत टुडू का मरांग टुडू की पत्नी तानी चौड़े के साथ अवैध संबंध था। इसी रिश्ते को पाने की चाहत में उसने अपने ही भाई की हत्या की साजिश रच डाली।
तिलक समारोह में गया था मरांग
भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के कटहल टोला गांव में रहनेवाले मरांग टुडू बीते 24 मई को साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित बसहा पहाड़ में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। लेकिन वहां से वह कभी वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव बरामद किया गया। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई और जांच शुरू कर दी गयी।
मोबाइल फोन बना चाबी
घटनास्थल से पुलिस को एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच के दौरान उसमें 112 सहायता नंबर पर कॉल की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और गुप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी। साहिबगंज SDPO सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार हर पहलू को खंगाल रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी तानी चौड़े और आरोपी सनत टुडू के बीच लगातार बातचीत होती थी। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस के शक को और मजबूत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सनत टुडू को उठा लिया। कड़ी पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों के कारण आरोपी अपने रास्ते का सबसे बड़ा कांटा मरांग टुडू को मानने लगा था। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनायी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
इसे भी पढ़ें : आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…
इसे भी पढ़ें : इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…
इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो






