Bihar : बिहार के दरभंगा में रिश्वत मांगने के आरोप में SC/ST थाना में तैनात एक दारोगा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पीड़ित से फोन पर पैसे मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने आरोपी दारोगा कृष्णदेव मरांडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एससी-एसटी थाना में दर्ज कांड संख्या 94/25 के पीड़ित छेदी पासवान ने दारोगा कृष्णदेव मरांडी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर दारोगा पीड़ित से पैसे की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच की जिम्मेदारी एससी-एसटी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार रजक को सौंपी गई। जांच के दौरान वायरल ऑडियो की पड़ताल की गई, जिसमें दारोगा कृष्णदेव मरांडी की आवाज स्पष्ट रूप से पाई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने तुरंत बड़ा कदम उठाते हुये दारोगा कृष्णदेव मरांडी को निलंबित कर दिया। साथ ही आदेश दिया गया कि निलंबन अवधि के दौरान वह सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर पुलिस केंद्र, दरभंगा में योगदान देंगे।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल भी किया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात दारोगा राहुल कुमार को सदर थाना भेजा गया है। वहीं नेहरा थाना में पदस्थापित सहायक दारोगा पांडव कुमार को पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 रोज मौसम का हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…
इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें
इसे भी पढ़ें : OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…






