Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा उल्लातू गांव से 14 वर्षीय छात्र विवेक अंश मुंडा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। वह दिवंगत साधो मुंडा का बेटा है तथा शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी में कक्षा 8वीं का छात्र है।परिजनों के मुताबिक विवेक बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। लापता होने के समय उसने लाल रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी थी। परिवार और स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं और इलाके में चिंता का माहौल है। सबसे बुरा हाल मां मंजू देवी का है। परिवार ने प्रशासन और आम जनता से अपील की है कि यदि बच्चे या उससे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों (9508389499, 8114545803) पर संपर्क करें या तुरंत नजदीकी थाना को खबर दें।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 रोज मौसम का हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…
इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें






