Ranchi: मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत नियुक्त लोकपालों के लिए बुधवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने किया। उन्होंने कहा कि लोकपाल का पद, पद न होकर एक संस्था है, जहां आपको नियमों एवं कानून के अनुसार शिकायतों का निराकरण करना है। लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है। सभी लोकपालों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है, जिसके लिए मनरेगा के हर पहलू को समझने के साथ ही लोकपाल की भूमिका की भी गहन जानकारी जरूरी है।
अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें लोकपाल
मनरेगा आयुक्त ने जानकारी दी कि ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) में हो रही तीन दिवसीय कार्यशाला में नवनियुक्त लोकपालों को मनरेगा के प्रावधानों एवं श्रमिक हितग्राही के अधिकार, लोकपाल के कार्य व दायित्व, मनरेगा के तहत शिकायत निवारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। सभी लोकपालों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें। धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और निर्णय लें। जरूरत समझने पर सजा का भी अनुमोदन करें। उन्होंने लोकपालों से ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करने को कहा।
शिकायतों का करें त्वरित निष्पादन
ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। लाभुकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। मनरेगा से संबंधित जितनी भी शिकायतें प्राप्त हों, उनका त्वरित निष्पादन संबंधित जिले के लोकपाल करें। योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने को कहा, ताकि कार्य में हमेशा पारदर्शिता बनी रहे। मौके पर मास्टर ट्रेनर ठाकुर गौरी शंकर- व्याख्याता, मुकेश कुमार-व्याख्याता, उप निदेशक अनुपम भारती, अनिल यादव सहायक निदेशक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवान की मौत
इसे भी पढ़ें :देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड
इसे भी पढ़ें :चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…
इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…








