spot_img

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास बीती देर रात हुये भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में छह मारंग मर्चा गांव के निवासी हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, ताशा पार्टी के सदस्य पिकअप वाहन से गोला से रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही रजरप्पा, रामगढ़ और गोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राहत-बचाव अभियान चलाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों में इसी जगह पर 12 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए कोई ठोस पहल नहीं की।

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

इसे भी पढ़ें : सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

इसे भी पढ़ें : गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...