Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार) यानी कल रांची के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पूर्ण अवकाश रहेगा। यह निर्णय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया और अखाड़ा जुलूस को देखते हुये जिला प्रशासन ने लिया है। रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक, 27 जून को रांची जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।
यातायात प्रभावित होने की आशंका
जिला प्रशासन के अनुसार, मोहर्रम के दिन विभिन्न मार्गों पर ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जायेंगे। इससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और आवाजाही में होने वाली संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुये यह फैसला लिया गया है।
जरूरी होने पर ही होगी परीक्षा
जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालय को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।
मोहर्रम पर्व के अवसर पर दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने तथा स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय…
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 26, 2026
इसे भी पढ़ें : NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : 7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…








