Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार को NH-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नींबू विक्रेता रीतलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक चौपारण के बजरंग टोला के रहनेवाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह साइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गुस्साये लोगों ने ट्रक रोका, पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को मौके पर ही रोक लिया। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह और चौपारण थाना के ASI बादल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार का इकलौता सहारा था रीतलाल
जानकारी के मुताबिक, रीतलाल साहू चौपारण ब्लॉक मोड़ स्थित सब्जी बाजार में नींबू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
CO ने संभाला मोर्चा, जाम हटाने की कोशिश
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। CO संजय यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। वहीं आपदा मित्र एंबुलेंस की टीम राहत एवं सहायता कार्य में जुटी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : 7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…








