spot_img

बिना चढ़ावा नहीं होगा दाखिल खार‍िज, कहने वाले का क्‍या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : जमीन का दाखिल खार‍िज कराना है तो चढ़ावा चढ़ाना होगा। बिना चढ़ावा के काम नहीं होगा। यह सुन जमीन खरीदने वाले नेपाल चन्‍द्र महतो हैरान रह गये। उनसे 25 हजार रुपये मांगी गई। नेपाल चन्‍द्र ने अचंल के राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय से आरजू-मिन्‍नत की। कुछ तो राशि कम कर दीजिये, मगर नहीं माने। काफी मान-मनौव्‍वल के बाद पहली किस्‍त में 9 हजार रुपये देने की बात पर सौदा तय हुआ। नेपाल चन्‍द्र महतो घूस नहीं देना चाहते थे। उन्‍होंने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से की। मामले का सत्‍यापन कराने के बाद एसीबी ने 25 अप्रैल को मामला दर्ज किया। मंगलवार यानी 26 अप्रैल को जैसे ही राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने नेपाल चन्‍द्र से पैसा लिया। एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम उसे लेकर धनबाद एसीबी कार्यालय गई। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर्मचारी हजारीबाग का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक कतरास थाना के बांघडीह निवासी नेपाल चन्द्र महतो ने बाघमारा अंचल में 18 डिसमि‍ल जमीन खरीदी है। जमीन की दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था। उक्त जमीन की दाखिल-खारिज के संदर्भ में बाघमारा अचंल के संबंधित कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय से मिले। अपनी जमीन के कागजात दिखाये। उक्त जमीन की दाखिल-खारिज के लिए 25 हजार रूपये मांगे थे।

इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…

इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...