spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mathura (UP) : 14 साल की एक नाबालिग रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। घर वालों ने पुलिस में बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच बच्‍ची ने किसी के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर बचाने की गुहार लगाई। सूचना पुलिस तक पहुंची। जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी Sex Racket चलाते हैं। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से यूपी के मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी कर बच्ची को बरामद कर लिया। मौके से जुबिद और रवि को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि दोनों लीज पर होटल चला रहे थे। जुबिन यूपी के मथुरा और रवि हरियाणा के पलवल का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले। बताया लाजपत नगर निवासी आरोपी पीड़िता को दिल्ली से बहला-फुसलाकर यहां लेकर आया था। वह Sex Racket चलाने में शामिल था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कल्याणपुरी निवासी सनी और उसकी बहन पूजा भी इस गिरोह की सदस्य है। इन दोनों ने हीं पैसे लेकर पीड़िता को बेच दिया था। जांच में आरोपियों की पहचान 34 साल के जुबिद, 27 साल के रवि, 29 साल के राम खिलावन गुप्ता, 33 साल के सनी, 27 साल की पूजा और 30 साल की बिमलेश के रूप हुई। पता चला कि रामखिलावन गुप्ता का मथुरा में होटलों के साथ नेटवर्क था। 21 अप्रैल को वह पीड़िता को लेकर यहां आया था। जुबिद उसे होटल ले गया, जहां उसे एक कमरे में रखा गया और उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि जुबिद की पत्नी विमलेश ने बच्ची को गोलियां और इंजेक्शन भी दिए। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही बच्ची का मेडिकल और काउंसलिंग भी कराई गई।

Read More : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

Read More :  नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

Read More : साले से बोला जीजा- “इसको भी मार डालेंगे, खुद भी मर जायेंगे”… और फिर

Read More :  नौकरी मांगी तो खानी पड़ी लाठियां… देखें वीडियो

Read More : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...