spot_img
spot_img
spot_img

बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में स्थायी जमानत मिल गयी है। सोमवार को सीबीआई कोर्ट से मिली औपबंधिक जमानत को हाईकोर्ट ने कंफर्म कर दिया है। जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने जमानत को कंफर्म करने के साथ ही निचली अदालत से इस मामले के सभी रिकॉर्ड मांगा है।

यहां याद दिला दें कि बंधु तिर्की को सीबीआई कोर्ट ने आय से 6.28 लाख अधिक अर्जित करने का दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनायी थी। इसके बाद बंधु तिर्की को औपबंधिक जमानत प्रदान की गयी थी। नियमों के अनुसार तीन साल तक सजा मिलने के बाद तत्काल औपबंधिक जमानत देने का प्रावधान है।

बंधु तिर्की ने सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही औपबंधिक जमानत को कंफर्म करने का आग्रह भी किया गया था। याचिका में बंधु तिर्की की ओर से कहा गया है कि सीबीआई कोर्ट का फैसला सही नहीं है। सीबीआई ने जो भी आरोप उनपर लगाये है, उन्हें साबित नहीं कर पायी है। उसके बावजूद सीबीआई कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनायी है, जो न्यायसंगत नहीं है। इसलिए सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : जमकर नाची IAS Tina Dabi, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कांके में दिनदहाड़े मारी गोली

इसे भी पढ़ें : BOI में 696 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : टांगकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो…

इसे भी पढ़ें : IAS Tina Dabi और Pradip Gawande की शादी की तस्वीरें वायरल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...