spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

Date:

spot_img
spot_img

Patna : बढ़ती गर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने बिहार में सियासी पारा बढ़ा दिया है। तेजप्रताप के एक ट्वीट ने आरजेडी में खलबली मचा दी है। सोमवार शाम को तेजप्रताप ने एक ट्वीट कर कहा कि “मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया, जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा”। हालांकि तेज प्रताप ने यह साफ नहीं किया है कि वह पार्टी से इस्तीफा देंगे या विधायकी से। वह वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव, बहन मीसा भारती और अपने बहनोई तथा हरियाणा के रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव को टैग किया है।

माना जा रहा है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता और युवा RJD के नगर अध्यक्ष रहे रामराज यादव द्वारा लगाये गये आरोप के बाद से तेजप्रताप नाराज हैं। हालांकि राजद के कई नेताओं से तेजप्रताप की कहासुनी चलती रहती है।

यहां याद दिला दें कि सोमवार दोपहर पार्टी के युवा RJD के नगर अध्यक्ष रहे रामराज यादव ने तेजप्रताप पर नंगा कर पीटने का आरोप लगाया था। खुद को तेजस्वी की कोर टीम का हिस्सा बताने वाले रामराज ने कहा था कि तेज प्रताप ने इफ्तार पार्टी के दिन उन्हें बंद कमरे में पीटा और फिर वीडियो बनाया। युवा नेता ने आरोप लगाया कि तेजप्रताप ने इस दौरान तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह को भी गाली दी। हालांकि तेजप्रताप ने इसे निराधार बताया था।

Read More :  नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

Read More : साले से बोला जीजा- “इसको भी मार डालेंगे, खुद भी मर जायेंगे”… और फिर

Read More :  नौकरी मांगी तो खानी पड़ी लाठियां… देखें वीडियो

Read More : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: