spot_img

शादी के सात दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, देखता रह गया पति… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन सात रोज बाद ही अपने आशिक के साथ भाग गई। पति के साथ चुड़ियां खरीदने बाजार गई थी। बाजार में पहले से उसका आशिक स्कार्पियो लिये खड़ा था। आशिक को ले जाते पति देखता रह गया। वह जब तक कुछ समझ पाता, तब तक पत्नी बाय बाय कर चुकी थी। शादी के 7 वें दिन बाद ही दुल्हन के उड़ जाने की यह घटना मुंगेर के बेकापुर से सामने आई है। इधर, मुंह लटकाये घर लौटे इकलौते बेटे विवेक पोद्दार से जब उसकी मां ने बहुरिया के बारे में पूछा तो घरवाले माथा पकड़ लिये। मां का कहना था बड़े अरमान से अपने इकलौते बेटे की शादी धूमधाम की थी, पर बहुरिया गलत निकल गई। जब उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना था तो शादी नहीं करनी चाहिये थी। यह मामला थाना तक पहुंच गया है। मामला किडनेपिंग में दर्ज हुआ है, पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवेक पोद्दार की शादी मोनी के साथ बीते 14 जून को हुई थी। 16 जून को रिसेप्शन हुआ था। 18 जून को पत्नी मायके चली गई। पुनः 21 जून को वह वापस आ गई। शादी के सात रोज बीत जाने के बाद मोनी ने अपने पति को चुड़ियां खरीदने को कहा। वह साथ में जाने की जिद करने लगी। दोनों चूड़ी खरीदने बाजार गये। दोनों कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक के पास अंजली चूड़ी घर पहुंचे। पति विवेक का इल्जाम है कि बाजार में ही उसकी पत्नी मोनी उसका हाथ छोड़ एक अन्य युवक का हाथ थाम ली। वहीं सड़क पर खड़े स्कार्पियो पर बैठ कर चली गई। शादी ब्याह में मिले सारे गहने भी वह पहनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें : जुलाई में बदल जाएंगे इतने नियम, भरना पड़ेगा जुर्माना !

इसे भी पढ़ें : उफ, प्रेग्नेंट नेहा को मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : देहरी पर बैठा इंसान धधक उठा, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट लाने गई शिष्या के पेट में पलने लगा बच्चा

इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे

इसे भी पढ़ें : बच्चे को Cobra ने डंसा, खुद तड़प-तड़प कर तुरंत मर गया सांप

इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…

इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...