spot_img
spot_img
spot_img

मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट लाने गई शिष्या के पेट में पलने लगा बच्चा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मधेपुराः पढ़ाई-लिखाई में कुछ अलग करने की तमन्ना संजोये ट्यूटर के पास जाने वाली 16 साल की लड़की के पेट में बच्चा आ गया। ट्यूटर की मां ने शिष्या को जर्बदस्ती एक गोली खिला दी। घर आते आते पीड़िता की हालत बिगड़ गई। वह राज छुपा न सकी और घरवाले को सबकुछ बता दिया। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसका गर्भपात हो चुका है। तब घरवाले को कुछ भी नहीं सूझ रहा था। क्या से क्या हो गया, यह सोच सब माथा पकड़ लिये। ट्यूटर की घिनौनी हरकतों पर उसे हर किसी ने कोसा। गांव में पंचायत तक बैठी, पर गुनाहगार बुलाने पर भी नहीं आया। तब मामला थाना चला गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनाहगार ट्यूटर रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह शर्मनाक घटना मधेपुरा से उछलकर सामने आई है।

घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा जो बातें हमारे प्रतिनिधि को बताई गई, उसके अनुसार 16 साल की लड़की मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बढ़िया रिजल्ट की चाह में वह अपने गांव के पास ही रहनेवाले ट्यूटर रंजीत कुमार के पास गई। वह ट्यूशन पढ़ाने को तैयार हो गया। वह रोज ट्यूशन पढ़ने रंजीत के घर जाने लगी। इसी साल होली के दिन रंग अबीर खेलने के बहाने रंजीत ने शिष्या को अपने घर में बुलाया। तब उसके घर में कोई नहीं था। रंजीत उसे अपने एक कमरे में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। शिष्या वास्ता देती रही, पर वह उससे मजाक करता रहा। पीड़िता की माने तो उसी रोज ट्यूटर रंजीत ने उसके साथ रेप किया। वहीं अपने एक सहयोगी से उसका पूरा वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे धमकी दी गयी कि अगर वह किसी को भी कुछ बताई तो उसका यह वीडियो वायरल कर देगा। इस डर से पीड़िता खामोश रही। उसे यह भी डर सताता था की यदि कोई कुछ जान गया तो उसकी पढ़ाई बंद हो जाएगी।

इल्जाम है कि इसके बाद रंजीत बराबर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। नतीजा वह गर्भवती हो गई। उसने रंजीत को इस बारे में बताया। तब रंजीत ने अपने घरवाले से उसका गर्भपात करा देने को कहा। रंजीत की मां के द्वारा शिष्या को एक गोली खिलाने के बाद ही छुपा सारा राज सामने आ गया।

इसे भी पढ़ें : 70 का पति, 25 की पत्‍नी, बच्चे की उम्र दो साल… गजब है इस परिवार की केमिस्ट्री

इसे भी पढ़ें : करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं

इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...