spot_img

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 21 जून को दादी की दवा लेने निकली ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुये थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

बोरे में मिला शव, बेटी समझकर घर ले आये

27 जून को पड़ोसी बेगूसराय जिले में तालाब किनारे बोरे में बंद एक सड़ा-गला शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की और उसे घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

अंतिम संस्कार से पहले सामने आया वीडियो

इसी दौरान सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वह खुद को जिंदा बताते हुये कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली है और पूरी तरह सुरक्षित है। उसने अपनी तस्वीरें और अन्य वीडियो भी साझा किये, जिससे परिवार और पुलिस दोनों हैरान रह गये।

लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस

दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवती का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जायेगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी।

इसे भी पढ़ें : तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

इसे भी पढ़ें : घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

इसे भी पढ़ें : 38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

इसे भी पढ़ें : काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...