spot_img
spot_img
spot_img

उफ, प्रेग्नेंट नेहा को मार डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : महज 1 लाख रुपए और एक बाइक की खातिर नवविवाहिता नेहा को जीने नहीं दिया गया। उसे भयानक मौत दी गयी। पहले उसका गला घोटकर मार डाला फिर पास के एक खेत में ले जाकर बदन पर तेल छिड़क माचिस मार दी। नेहा चार माह की प्रेग्नेंट थी। नेहा को मारने के बाद उसके मायके वाले को फोन कर यह झूठी कहानी सुनायी गयी कि करंट लगने से उनकी बेटी मर गयी। नेहा के पिता और भाई जब उसके ससुराल पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को खेत में जला रहे है। बाप भाई भागे-भागे जब खेत पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की लाश जल रही है। पिता इसका वीडिओ बनाकर सीधा थाना पहुंच गए। यह दिल दहला देने वाली वारदात नालंदा के करियाना गांव की है।

शादी के 2 साल बाद शुरू हो गया टॉर्चर

घटना के संबंध में अब तक जो बातें सामने आयी उसके अनुसार 22 साल की नेहा की शादी 2019 में संतोष चौधरी से हुई थी। वह पेशे से मजदूर है। कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक-ठाक बीता। इल्जाम है कि दो साल बाद ही ससुराल वालों का बर्ताव बदल गया। नेहा को सताने, रुलाने और टार्चर करना शुरू कर दिया। नेहा को मायके से 1 लाख रुपए और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। मन की मुराद पूरी नहीं होने पर यह भयानक कांड कर डाला। मारी गयी नेहा के पिता ने थाने में बताया कि नेहा की मौत को लेकर उन्हें झूठी कहानी सुनायी गयी। जब वह अपने बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। आसपास के कुछ लोगों से पता चला सभी लोग खेत में बेटी को जलाने गये हैं। बेटी 4 माह की प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने इस मामले को काफी गम्भीरता से लिया है। इस कांड में शामिल 5 लोगों की तलाश की जा रही है। बीते कल नेहा के घरवाले नालंदा के एसपी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई।

इसे भी पढ़ें : भौजी को पत्नी बनाया, रास न आई सौतन… देखें

इसे भी पढ़ें : इस खूबसूरत पायलट ने बचाई 191 लोगों की जान, नाम है मोनिका खन्ना … देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...