Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। राज्य के 31 बस स्टैंडों को PPP मॉडल पर आधुनिक बनाया जायेगा। इनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, कटिहार समेत कई शहर शामिल हैं। यहां आधुनिक प्रतीक्षालय, पार्किंग, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था विकसित की जायेगी।
बक्सर के वामन मंदिर का होगा विकास
कैबिनेट ने बक्सर केंद्रीय कारा परिसर स्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण, चहारदीवारी निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश की योजना को मंजूरी दी। पूर्णिया, राजगीर (नालंदा), शेखपुरा, मधेपुरा और मधुबनी में 5 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 5-5 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
1100 श्रद्धालु करेंगे सोमनाथ यात्रा
कैबिनेट ने 20 जुलाई 2026 से दो दिवसीय ‘सोमनाथ यात्रा’ के आयोजन को भी मंजूरी दी। इस यात्रा में बिहार के करीब 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें
इसे भी पढ़ें : ईशान किशन का बड़ा धमाका…
इसे भी पढ़ें : पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…
इसे भी पढ़ें : CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…








