spot_img

सिंदूर डालते ही बेवा हो गई दुल्हन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : चाईबासा के विनीत की शादी भागलपुर की आयुषी के साथ तय हुई थी। विनीत जमशेदपुर में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था। वहीं आयुषी भी एक बड़ी कंपनी में कार्यरत है। शादी की सारी तैयारियां हो गई थी। पहले से तय तिथि के अनुसार 3 मई को विनीत आयुषी के यहां बारात लेकर पहुंचा था। शादी समारोह भागलपुर के शीतला स्थान चौक मिरजानहाट स्थित मातेश्वरी विवाह भवन में आयोजित था। शादी की सारी रस्में बखूबी निभाई भी गई। पहले जयमाला हुई। शादी में आए सभी मेहमान भी शादी को इन्जॉय कर रहे थे। वक्त आया सिंदूर दान का। विनीत ने आयुषी की मांग में सिंदूर भी डाल दिया। अब सिर्फ फेरे बचे थे। सिंदूर दान के बाद विनीत वॉशरूम गया। वॉशरूम से आते ही अचानक उसके सीने में दर्द उठा। इतने में कोई कुछ समझ पाता। इससे पहले ही वह बेहोश हो धड़ाम से जमीन पर जा गिरा।

इस वाक्ये के बाद मंडप में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दूल्हा बने विनीत को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही मानो नई नवेली दुल्हन बनी आयुषी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह वहीं गश खाकर गिर गई। दोनों घरों में सन्नाटा पसर गया। चंद मिनटों में शादी के घर में मातम छा गया। सबसे बुरा हाल विनीत की दुल्हन आयुषी का है। कुछ लोगों ने बताया कि शादी के एक दिन पहले विनीत के सीने में दर्द हुआ था। लेकिन तब इसे सबने गैस समझा था। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें :काफिला रुकवा BJP सांसद पर तान दी पिस्टल…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट

इसे भी पढ़ें : जंगली हाथियों का कहर, खत्म कर डाला पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बना महासंयोग

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर बिछती चली गई ला’शें, Shoo’tout का LIVE वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...