Kohramlive Desk : शरद पवार NCP के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने आज अपना इस्तीफा वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पवार ने कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन में 66 साल पूरे कर लिए हैं। इतनी लंबी पारी के बाद आराम करना चाहता था। पर कमेटी के फैसले और कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार करते हुए मैंने एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस ले लिया है। मैं यह फैसला भले ही ले रहा हूं, पर मुझे लगता है कि पार्टी में नए नेतृत्व का निर्माण होना चाहिए और मैं इसके लिए काम करूंगा। शरद पवार ने बीते 2 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद NCP कमेटी की बैठक हुई। 18 सदस्यों वाली कमेटी ने इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। मीटिंग के दौरान NCP कमेटी ने कहा कि सक्रिय राजनीति में रहते हुए शरद पवार ही पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे।
इस्तीफा वापस लेने के ऐलान के बाद शरद पवार ने कहा कि मैंने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मेरे इस्तीफे के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं और लोगों में असंतोष की प्रतिक्रिया हुई। मेरे सलाहकारों ने कहा कि मुझे इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। मेरे समर्थक और मार्गदर्शक मुझसे अपना निर्णय वापस लेने का अनुरोध कर रहे थे। साथ ही पूरे भारत और महाराष्ट्र के राजनेता मुझसे वापस लेने का अनुरोध कर रहे थे। जिसके बाद मैने अपना फैसला वापस ले लिया।
Sharad Pawar takes back his resignation as the national president of NCP.
“I’m taking my decision back,” he announces in a press conference. pic.twitter.com/DM9yGPv6CE
— ANI (@ANI) May 5, 2023
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें :मध्यजोन के सबसे बड़े कमांडर ने किया सरेंडर, क्या बोले IG अभियान… सुनें
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ TSPC के तीन उग्रवादी धराये, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश












