Latehar : लातेहार में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव किया। हाथियों ने वहां एक ईंट भट्टे पर धावा बोल दिया। इसी ईंट भट्टे में काम करने वाला मजदूर फनु भुइयां अपने परिवार के साथ झोपड़ी बना रहता था। बीती रात भी वह अपनी बीवी बबीता देवी और 3 साल की बेटी के साथ झोपड़ी में ही सो रहा था। तभी सोए अवस्था में ही हाथियों ने झोपड़ी पर हमला कर दिया। इसी हमले में तीनों लोगों को हाथियों ने कुचल डाला। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह तीनों गढ़वा के रहनेवाले थे। घटना लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत की है।
ईंट भट्टे में काम करने वाले अन्य मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि 12 से ज्यादा की संख्या में हाथियों का झुंड आया था। जब तक कुछ समझ पाते उन्होंने हमला कर दिया। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमले से गुस्साये लोगों का कहना था कि पिछले कई महीनों से यहां हाथियों का आतंक जारी है। लेकिन वन विभाग की टीम द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे। वहीं वन विभाग की टीम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जायेगा। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए बाहर से टीम बुलाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर बिछती चली गई ला’शें, Shoo’tout का LIVE वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें :मध्यजोन के सबसे बड़े कमांडर ने किया सरेंडर, क्या बोले IG अभियान… सुनें
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ TSPC के तीन उग्रवादी धराये, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर दुजाना हुआ ढेर, क्या बोले CM योगी… देखें














