spot_img

काफिला रुकवा BJP सांसद पर तान दी पिस्टल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नेशनल हाइवे पर काफिले को रोक कर BJP सांसद सुशील सिंह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक पिस्टल तान दी। सांसद को हड़का बोले- हमारा पीछा मत करो, नहीं तो गोली मार देंगे। इतना बोलकर बदमाश भाग निकले। ये बदमाश एक महिला की चैन छीनकर भाग रहे थे। उसी रास्ते पर सांसद का काफिला चल रहा था। चेन स्नैचरों को लगा कि सांसद उनका पीछा कर रहे है। भागने के दौरान स्नैचरों की बाइक अनबैलेंस हो गिर गई। जिसके बाद पीछा कर रहे सांसद के बॉडीगार्डों ने बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें बारुण पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार स्नैचरों के पास से पुलिस ने ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, 7 गोलियां, मोबाइल, बाइक और महिला से छीनी गई चेन जब्त की है। घटना औरंगाबाद के NH19 की है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम टिन्कू कुमार, आनंद कुमार ठाकुर और बिट्टू यादव है। यह सभी रोहतास के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के रहनेवाले है।

इस घटना के बाद औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह ने मीडिया से कहा कि जिसकी उम्मीद नहीं थी आज वैसा बिहार हमें दिख रहा है। कल्पना भी नहीं कर सकते हैं जिस तरह से अपराधियों ने हिम्मत की है इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहेंगे। अपराधी जब चाहे जहां चाहे किसी को भी टारगेट कर ले, लेकिन गूंगी बहरी सरकार से वहां पर हाथ धरे बैठी रह जाएगी। दावा बहुत बड़ी कर देती है काम कितना होता है इसका तो भगवान ही मालिक है। शुक्र है भगवान का आज हम सुरक्षित बच गये।

इसे भी पढ़ें : जंगली हाथियों का कहर, खत्म कर डाला पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बना महासंयोग

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर बिछती चली गई ला’शें, Shoo’tout का LIVE वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...